BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Nitin Gadkari: अब गाड़ी खरीदना हुआ सस्ता, कबाड़ में नहीं जाएंगे पुराने वाहन, नितिन गडकरी ने किया ये एलान

Nitin Gadkari: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पुराने वाहनो के बदले नए वाहनों पर डिस्काउंट की बात की है. इसके लिए खरीदारों को 1.5-3.5% की छूट दी जा सकती है.

Nitin Gadkari: अगर आपके पास पुराना वाहन है और आप नया लेने का सोच रहे हैं. तो सोचिए मत, आगे बढ़िए. क्योंकि अब आपको पुराने वाहन को बेचकर नया वाहन खरीदने में डिस्काउंट मिलने वाला है. इसकी घोषणा हम नहीं बल्कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की है. उन्होंने कहा कि अब कई गाड़ियां बनाने वाली कंपनियां वैध जमा प्रमाणपत्र के साथ पुराने वाहनों को हटाने के बदले नए वाहन खरीदने पर छूट की पेशकश करेंगे.

नितिन गडकरी ने कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सिफारिश करने पर कई गाड़ियां बनाने वाली कंपनियों ने वैध जमा प्रमाणपत्र के साथ पुराने वाहनों को हटाने के बदले नए वाहनों की खरीद पर छूट देने पर सहमति जताई है. यह पहल हमारे सर्कुलर इकोनॉमी प्रयासों को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाएगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि हमारी सड़कों पर स्वच्छ, सुरक्षित और अधिक कुशल वाहन हों.'

1.5-3.5 % की छूट 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके स्किम के जरिए ऑटो कंपनियां उन खरीदारों को 1.5-3.5 प्रतिशत की छूट देने की पेशकश कर सकती हैं जो अपने पुराने वाहनों को बेचकर नया वाहन खरीदेंगे. इससे लोगों को अपने पुराने वाहन को हटाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और सड़कों पर प्रदुषण से भरे वाहनों में कणी आएगी. 

नितिन गडकरी के इस घोषणा से पहले सियाम के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा था, 'हमें उम्मीद है कि सरकार वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए प्रोत्साहन पर कुछ और कर सकती है, क्योंकि स्क्रैपिंग नीति पहले से ही लागू है, लेकिन हमने उसका ज्यादा प्रभाव नहीं देखा है.' उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पुराने प्रदूषण वाले वाहनों को हटाने को और बढ़ावा देने के लिए कुछ किया जाना चाहिए.

ये भी देखिए: Amazon अपने कर्मचारियों को कुछ नहीं करने के लिए दे रहा है करोड़ों रुपए, जानिए ऐसा क्या है इस नौकरी का राज