BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Kangane Ranaut: 'थप्पड़ नहीं मारा है, केवल बहस थी' कंगना के 'थप्पड़ कांड' में कूदे राकेश टिकैत, CISF कर्मी होंगी सम्मीनित

कंगना रनौत के साथ हुए 'थप्पड़ कांड' में राकेश टिकैत का बयान सामने आया है. उन्होंने सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर का समर्थन किया है.

एक्ट्रेस और मंडी से भाजपा की सांसद कंगना रनौत से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी का मामला देश का हॉट टॉपिक बना हुआ है. कंगना ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा है. इस घटना के बाद किसान नेता राकेश टिकैत का बयान भी सामने आया है. वहीं प्रदर्शनकारी किसान अब सीआईएसएफ कर्मी को सम्मानित करने की योजना बनाई है.  

सीआईएसएफ की एक महिला जवान ने कंगना पर आरोप लगाया कि 'उसने कंगना रनौत को इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर बयानबाजी की थी, जिसमें महिला गार्ड की मां भी बैठी हुई थी.'

'थप्पड़ नहीं मारा है, केवल बहस हुई'

मामले को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि 'चंडीगढ़ का मामला हाईलाइट चल रहा है. एयरपोर्ट पर जो मामला हुआ, सांसद कंगना रनौत के साथ. वह एक बहस थी. उसने थप्पड़ नहीं मारा है. केवल बहस हुई है, जो किसान आंदोलन चल रहा था, उसे लेकर कंगना ने कहा था कि महिलाएं जो इस आंदोलन में आती हैं वह 100-100 रुपये लेकर आती हैं. इस बयान से महिला गार्ड आहत थी. पूरा पंजाब उस लड़की के साथ है.'

'धाराएं लगाओ, सस्पेंड क्यों किया'

उन्होंने आगे कहा कि, 'गलती हुई तो उस लड़की पर धाराएं लगा दो. लेकिन उसे सस्पेंड करना, नौकरी से बर्खास्त करना, उसकी जांच करो कि आखिर ये हादसे क्यों हो रहे हैं. पंजाब को खालिस्तानी कहना और उसका समर्थक करना गलत है.'

कुलविंदर कौर को किसान करेंगे सम्मानित

वहीं, हरियाणा के जींद जिले के उचाना में उपमंडल कार्यालय में धरने पर बैठे किसानों ने अभिनेत्री और भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने की आरोपी महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर को सम्मानित करने की शुक्रवार को घोषणा की है.धरने के संयोजक आजाद पालवां की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों की बैठक हुई, जिसमें कौर के हिरासत से रिहा होने के बाद उसे सम्मानित करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया गया.

ये भी देखिए: Chirag Paswan ने संसद में Kangana Ranaut को लगाया गले, एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे पुराने को-स्टार