BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

Anushka के बर्थडे पर पति Virat Kohli ने लुटाया प्यार, खास नोट में लिखा प्यार भरा मैसेज

अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस को उनके पति विराट कोहली ने खास अंदाज में विश किया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज यानी 1 मई को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस को कई सेलेब्स ने विश किया, लेकिन सबसे खास विश था क्रिकेटर और उनके पति विराट कोहली का.

विराट ने अपनी वाइफ की कई फोटोज शेयर कर लिखा,अगर मैं तुम्हें ना पाता तो मैं पूरी तरह से खो जाता, जन्मदिन मुबारक हो माय लव…आप हमारी जिंदगी की लाइट हो, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.'

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. विराट कोहली की इस पोस्ट पर फैंस भी अनुष्का को विश कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो भाभी.

दूसरे फैन ने लिखा- विराट कोहली के सबसे बड़े चीयरलीडर और सबसे मजबूत सपोर्ट सिस्टम को जन्मदिन की शुभकामनाएं. हर उतार-चढ़ाव में हमेशा उनके साथ खड़े रहने के लिए क्वीन अनुष्का शर्मा को धन्यवाद. तीसरे फैन ने लिखा- अकाय की मम्मी को हैप्पी बर्थडे.

बता दें, इस साल 15 फरवरी को अनुष्का शर्मा ने बेटे अकाय को लंदन में जन्म दिया. मां बनने के दो महीने बाद अनुष्का वापस मुंबई लौटी. एक्ट्रेस इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही हैं और विराट कोहली आईपीएल मैच खेल रहे हैं.

ये भी देखें: Heeramandi में Manisha koirala के लिए कितना मुश्किल था मल्लिका जान बनना? एक्ट्रेस ने किया खुलासा