BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

कौन हैं मिलेना एलेक्जेंड्रा, एक्टर साहिल खान की 26 साल छोटी दुल्हनियां, जिससे दुबई के बुर्ज खलीफा में रचाई शादी?

स्टाइल और एक्सक्यूज मी जैसे फिल्मों से चर्चित हुए एक्टर साहिल खान ने दुबई के बुर्ज खलीफा में मिलैना एलेक्जेंड्रा से शादी कर ली. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इसके बाद फैंस का उनके प्रति प्यार देखने को मिला.

Sahil Khan Wedding : स्टाइल और एक्सक्यूज मी जैसे फिल्मों से चर्चित हुए एक्टर साहिल खान ने दुबई के बुर्ज खलीफा में मिलैना एलेक्जेंड्रा से शादी कर ली. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इसके बाद फैंस का उनके प्रति प्यार देखने को मिला.

दरअसल बीते दिन 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन उन्होंने बुर्ज खलीफा में मिलैना एलेक्जेंड्रा के साथ शादी की और अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में साहिल ने मिलैना के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं जिनमें दोनों अलग-अलग पोज़ देते नजर आए. वे बुर्ज खलीफा के सामने भी पोज़ देते दिखे. 


शादी के दौरान मिलैना ने सफेद गाउन पहना जबकि साहिल ने सफेद शर्ट, काले सूट और ट्राउज़र में स्टाइलिश लुक अपनाया. साहिल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,'अभी-अभी मेरी बेबी से शादी की (लाल दिल और रिंग इमोजी).'

साहिल ने शेयर किए और भी फोटो और वीडियो

एक और पोस्ट में साहिल ने मिलैना की वेडिंग फोटोशूट का वीडियो शेयर किया और लिखा,'हैप्पी वैलेंटाइन डे (हार्ट विद एरो और रिंग इमोजी).'


एक अन्य पोस्ट में साहिल ने वेडिंग वेन्यू की झलक भी दिखाई जिसे फूलों से सजाया गया था. उन्होंने शादी का केक और मेहमानों के लिए सजी डिनर टेबल की तस्वीरें भी शेयर कीं. साहिल ने लिखा,'आखिरकार शादी कर ली! सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. सभी प्रेमियों को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं. भगवान करे आप सभी को इस जीवन में प्यार, खुशी और सफलता मिले... #Mashallah #Burj khalifa.'

साहिल ने पिछले साल मिलैना के बारे में क्या कहा?

पिछले साल हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में साहिल (48) ने मिलैना और उनकी उम्र के अंतर के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था,'मिलैना की उम्र 21 साल है और वह बेलारूस, यूरोप से हैं. वह एक स्टूडेंट थीं और अभी-अभी अपनी पढ़ाई पूरी की है. यह एक पॉजिटिव फीलिंग है. अब मुझे समझ में आ रहा है कि लोग शादी क्यों करते हैं. मैं इस समय भावनाओं से भरा हुआ हूं.'


उन्होंने यह भी कहा,' मिलैना बहुत समझदार हैं लेकिन वह अभी युवा भी हैं इसलिए थोड़ी संवेदनशील भी हैं. हमारी उम्र में काफी अंतर है लेकिन वह मानसिक रूप से कई 21 साल के लोगों से ज्यादा परिपक्व हैं और स्वभाव से काफी शांत हैं.'


कौन है साहिल खान?

साहिल को फिल्मों स्टाइल और एक्सक्यूज़ मी के लिए जाना जाता है. वह अलादीन और रामा: द सेवियर में भी नजर आ चुके हैं. हालांकि उसके बाद साहिल खान ने फिल्मी दुनिया छोड़ दी.

 

यह भी देखें: अमेरिका में 10000 सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, ट्रम्प का बड़े पैमाने पर संघीय छंटनी