BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

US presidential elections: क्या जो बाइडन नहीं लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव? अटकलों के बीच बाइडन ने कर दिया ये एलान

US presidential elections: चुनाव को लेकर अटकलें तेज़ हो गई थीं क्या उपराष्ट्रपति कमला हैरिस नवंबर में होने वाले चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ़ से जो बाइडन की जगह ले सकती हैं. इस पर बाइडन ने इस पर अपना रुख साफ कर दिया है.

US presidential elections: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर खबर आ रही थी कि खराब स्वास्थ्य को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन इस बार चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं. अटकलें तेज़ हो गई थीं क्या उपराष्ट्रपति कमला हैरिस नवंबर में होने वाले चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ़ से जो बाइडन की जगह ले सकती हैं. इसे लेकर उन्होंने अपना रुख साफ कर दिया है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि वह पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हैं और उन पर दौड़ से पीछे हटने का कोई दबाव नहीं है. बाइडन का बयान मीडिया में हाल में आई उन खबरों के ठीक विपरीत हैं कि पार्टी के अंदर ऐसा मत है कि 'प्रेसिडेंशियल डिबेट' में बाइडन का प्रदर्शन रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप के मुकबले निराशाजनक रहा है और उन्हें दौड़ से पीछे हट जाना चाहिए. 

बाइडन ने चुनाव के लिए चंदा एकत्र करने संबंधी एक अभियान में बुधवार को कहा, 'मैं डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हूं. कोई मुझे बाहर नहीं कर रहा है. मैं नहीं जा रहा , मैं अंत तक इस दौड़ में हूं और हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं. मुझे और उपराष्ट्रपति हैरिस को नवंबर में डोनाल्ड ट्रंप को हराने में मदद के वास्ते चंदा दीजिए.'

उन्होंने कहा, 'अगर मुझे पूरी तरह से यह विश्वास न होता कि मैं वह काम पूरा कर सकता हूं जो कमला और मैंने 20 जनवरी 2021 को शुरू किया था तो मैं फिर से चुनाव नहीं लड़ता. इस टीम के अलावा कोई और टीम नहीं है जिसके साथ मैं संघर्ष में उतरना पंसद करूं. आइए हाथ मिलाएं और यह काम पूरा करें.'

ये भी देखिए: Rishi Sunak: 'हिंदू धर्म से मुझे मिलती है प्रेरणा' स्वामीनारायण मंदिर पहुंचे ब्रिटेन के पीएम सुनक