BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी को रुस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, अब तक इन देशों से हो चुके हैं सम्मानित

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सम्मानित किया. इस दौरान खास बात ये रही कि पुतिन ने अपने हाथों से पीएम मोदी को अवार्ड पहनाया, जो दोनों दोस्तों के बीच के संबंध को दर्शाता है, जिसे पूरे विश्व ने देखा.

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय रुस दौरे पर मॉस्को में हैं, जहां उन्हें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया है. हालांकि इस सम्मान की घोषणा साल 2019 में ही कर दी गई थी. दौरे के प्रोग्राम के मुताबिक, रूस के बाद पीएम मोदी दो दिन के ऑस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे.

यह पुरस्कार 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित -PM Modi

ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल से सम्मानित से सम्मानितहोने के बाद पीएम मोदी ने पुतिन के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया हैडल एक्स पर लिखा- 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल प्राप्त करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मैं इस पुरस्कार को प्रदान करने के लिए रूसी सरकार को धन्यवाद देता हूं. यह पुरस्कार मेरे साथी 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित है.'

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के क्रेमलिन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल से सम्मानित किया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है. 

इन देशों ने भी दिया पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक का सम्मान 

  • भूटान- ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (2024)
  • फिजी- 'कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी' (2023)
  • पापुआ न्यू गिनी- 'ग्रैंड कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू' (2023)
  • मिस्र- 'ऑर्डर ऑफ द नाइल'(2023)
  • फ्रांस- 'लीजन ऑफ ऑनर (2023)
  • भूटान- ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (2021)

पीएम मोदी को विदेशों में मिले अन्य सम्मान 

  • पलाऊ का एबाकल पुरस्कार- 2023
  • ग्रीस का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान- 'ऑर्डर ऑफ ऑनर'(2023)
  • संयुक्त राज्य अमेरिका(USA)- 'लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार (2020)
  • रूस का ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार (2019)
  • मालदीव- ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन पुरस्कार (2019)
  • बहरीन- द किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां सम्‍मान (2019)
  • संयुक्त अरब अमीरात- ऑर्डर ऑफ जायद पुरस्कार (2019
  • सियोल- शांति पुरस्कार (2018)
  • फिलिस्तीन- ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन पुरस्कार (2018)
  • सऊदी अरब- ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद पुरस्कार (2016)
  • अफगानिस्तान- स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार (2016)
  • पहला फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड (2019)
  • बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड (2019)
  • संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (2018)
  • ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड (2021)

ये भी देखिए: Patanjali: पतंजलि के इन 14 प्रोडक्ट की बिक्री पर लगी रोक, देखिए लिस्ट; सुप्रीम कोर्ट में कंपनी ने दी ये दलील