BREAKING:
क्या भारत भी लगाएगा सोशल मीडिया पर बैन? ऑस्ट्रेलिया के बड़े फैसले पर भारतीय विशेषज्ञों की दो टूक राय       'Your Money, Your Right' movement क्या है, जिसे लेकर पीएम मोदी ने जनता से कर दी ये अपील?       Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: चंद्रमा कन्या में, बातचीत, पैसों और फैसलों में रखें विशेष सावधानी       98 फुट ऊंची सुनामी, 2 लाख की जा सकती है जान! जापान में 7.5 तीव्रता के झटके के बाद 'मेगाक्वेक एडवाइजरी' से दहशत       Suryakumar Yadav Net Worth 2026: ब्रांड, कारें, करोड़ों के घर, जानें 'Mr. 360°' की कुल कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल       CG Police Constable Result 2023–24: सभी जिलों का रिजल्ट जारी, रोल नंबर से ऐसे करें चेक       19 Minute Viral Video भूलकर भी न करें शेयर, वरना हो जाएगी जेल! Bengali Influencers का प्राइवेट MMS लीक       नीम के 8 साइंस-प्रूफ फायदे, जानिए इम्युनिटी, पाचन और डायबिटीज में कैसे करता है कमाल       बंगाल चुनाव के लिए PM Modi ने फूंक दिया बिगुल, BJP सांसदों को दे दिया ये टास्क, टेंशन में TMC       वकील साहब तो निकले ISI एजेंट! जानकारी लीक करने के आरोप में गुरुग्राम से गिरफ्तार, करोड़ों की एंट्री से खुलासा      

Bhagavad Gita: इन स्थितियों में सह लिया अपमान तो बन जाएंगे सर्वश्रेष्ठ, जानिए क्या कहते हैं भगवान श्री कृष्ण?

भगवद गीता अपमान सह लेना विष सह लेना के बराबर बताया गया है. जो इंसान कई परिस्थितियों में सामने वाले का अपमान सह लेता है. वह सफल होने ले लिए तैयार होता है. तीन तो ऐसी परिस्थिति है जहां सदैव इंसान को अपमान सह लेना चाहिए. यहां अपमान सहने से मनुष्य सर्वश्रेष्ठ बनने लगता है.

Bhagavad Gita: भगवद गीता महज ज्ञान का सागर ही नहीं बल्कि जीवन जीने के लिए भगवान कृष्ण का बताया गया मार्ग भी है. गीता हर रोज हर व्यक्ति को पढ़ने की सलाह दी जाती है. गीता हमें जीवन को धैर्य, क्षमा और सहनशीलता के साथ जीना सिखाता है. कई परिस्थितियों में ये हमें अपमान सहकर सर्वश्रेष्ठ बनना भी सिखाता है. कई पुराणों में भी बताया गया है कि सहनशीलता इंसान का वह गुण है, जिसके बल पर वो पहाड़ को भी झुकने पर मजबूर कर देता है. 

भगवद गीता में इसका जिक्र भगवान श्रीकृष्ण कई जगह करते देखे गए हैं. इसमें कहा गया कि कई जगहों पर हमेशा सहनशील होना चाहिए जबकि कई जगहों पर सीमा में सहनशील होना आवश्यक है, क्योंकि अपराध का भी अधिक सहना पाप है. तो आइए हम आपको यहां बताते हैं कि किन जगहों पर अपमान के घुट को पी जाने से मनुष्य सर्वश्रेष्ठ हो जाता है. यहां पर हम उन तीन परिस्थितियों का जिक्र करेंगे, जहां आपको अपमानित होकर भी शांत रहना है.   

माता-पिता का गुस्सा और डांट 

माता-पिता सदैव अपने बच्चों का भला ही सोचते हैं. वह कभी नहीं चाहते कि उनके बच्चे गलत रास्ते पर चलें या फिर उनके बच्चों के साथ गलत हो. यही कारण कई बार माता-पिता बच्चों को सार्वजनिक तौर पर भी डांट फटकार देते हैं. ऐसे बच्चों को ये अपमान के समान महसूस होता है लेकिन ये माता-पिता का आशीर्वाद होता है, जिसे अगर आप पी लेंगे तो आप सर्वश्रेष्ठ की गिनती में एक दिन शामिल हो जाएंगे. क्योंकि माता-पिता का अपमान आपको जीवन की परिस्थितियों से लड़ना सिखाता है.

शिक्षक या गुरु से मिला अपमान

शिक्षक या गुरु भी सबसे हितैषी माने जाते हैं. वह कई मौके पर सभी बच्चों के सामने भी अपने प्रिय शिष्य तक को भी डांटते नजर आते हैं. ऐसी परिस्थिति में शिष्य को वह अपमान सह लेना चाहिए.  गुरु के कड़वे शब्द जीवन की सच्चाई और कठिन परिस्थिति से लड़ने योग्य हमें बनाते हैं. उनके दिशा-निर्देश और बताए गए मार्ग पर चलने से जीवन में कई कठिनाइयों को पार करने का साहस मिलता है.  शिक्षक या गुरु का गुस्सा कभी अपमान नहीं होता है, बल्कि वह भी एक स्नेह का तरीका है. वह अपने शिष्य को पुत्र से बढ़कर आगे बढ़ते देखना चाहते हैं. 

भगवान से मिला का अपमान

भगवद गीता के मुताबिक, जो लोग अपमान सहन करते हैं और मंदिर में बहस नहीं करते हैं, उन्हें देवताओं का आशीर्वाद मिलता है. मंदिर में कभी भी गुस्सा या झंझट नहीं करना चाहिए. ये वह समय होता है, जब भगवान आपके धैर्य की परीक्षा ले रहे होते हैं. ऐसे समय में मनुष्य को बिल्कुल शांत अवस्था में रहना चाहिए. 

भगवद गीता के मुताबिक, जो जितना अपमान सहता है, वह उतना महान बनता जाता है. वह अपने सहनशीलता के आगे बड़े-बड़े महारथियों को अपने आगे झुकने पर मजबूर कर देता है. सहनशीलता मनुष्य में एक दिन में नहीं आती है. निरंतर प्रयास से आप इसमें सफल हो जाएंगे. आने वाले समय में ये आपके जीवन में अमृत के समान काम करेगा. ये गुण आपको एक दिन सफल और सर्वश्रेष्ठ बना देगा. 

ये भी देखिए: Maharishi Vedic City: कैरेंसी भी राम नाम, वास्तुशास्त्र से लेकर शिक्षा है वैदिक, आश्चर्य का केंद्र बना रामराज्य का प्रतीक अमेरिकी का आयोवा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Khabar Podcast इसकी पुष्टि नहीं करता है.)