BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

T20 World Cup 2024: वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका निकले भारत के धुरंधर, पहले बैच इन दिग्गजों को नहीं किया गया शामिल

टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए टीम इंडिया का पहला बैच अमेरिका निकल चुका है, जहां अपने दूसरे मुकाबले में भारत 9 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगा.

T20 World Cup 2024:1 जून से T20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज़ हो जाएगा, जिसकी मेजबानी इस बार  वेस्टइंडीज और अमेरिका कर रहा है. टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं. खास बात ये है कि, टीम इंडिया लीग स्टेज के दौरान अपने सभी मुकाबले अमेरिका में ही खेलेगी. शनिवार को अमेरिका के लिए निकले टीम इंडिया के पहले बैच में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे बड़े खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है. 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),  संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

कप्तान रोहित शर्मा के अलावा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हेड कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल खिलाड़ी मुंबई हवाई अड्डे से रवाना हुए. ये खिलाड़ी कुछ दिनों में अपना अभ्यास भी शुरू कर देंगे. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित कुछ खिलाड़ी अभी भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना नहीं हुए हैं. खबर ये भी आ रही है कि विराट कोहली 30 मई को वर्ल्ड कप के लिए रवाना होंगे. 

टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से 28 जून तक खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को न्यूयॉर्क के नए नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ करेगी. भारत 9 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगा, उसके बाद ग्रुप ए मैचों में सह-मेजबान अमेरिका (12 जून) और कनाडा (15 जून) से मुकाबला होगा. भारत ने आखिरी बार साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.

ये भी देखिए: Gauram Gambhir बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच, BCCI के सामने रखी दी ये शर्त