BREAKING:
क्या आप घर किराए पर ले रहे हैं? किराएदार और मकान मालिक दोनों जान लें पहले ये ज़रूरी नियम       सिर्फ 43 किमी फेंसिंग, 1600 किमी बॉर्डर पर खतरा, भारत-म्यांमार बॉर्डर पर घुसपैठ, ड्रोन और उग्रवाद का कनेक्शन!       58 महिलाएं, काला खेल, हिडेन कैमरा और फिर समाधान के बहाने... नासिक का ढोंगी ज्योतिषी और उसका 'डार्क' फार्महाउस       ईरान के हमले से हिला कतर, गैस सप्लाई पर संकट, LPG से लेकर चिप इंडस्ट्री तक असर, क्या भारत पर भी पड़ेगा असर?       अमेरिका का किन-किन देशों से है परमाणु हमले का खतरा? पाकिस्तान समेत इन देशों को लेकर बड़ा अलर्ट       West Bengal Election 2026: कितनी सीटें जीत रही है TMC? CM ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा       ATM से पैसे निकालने जैसा अब LPG गैस! 2 से 3 मिनट में मिलेगा सिलेंडर, इन स्टेप्स को करें फॉलो       Bihar Board 10th Result: इस तारीख को आ रही बिहार बोर्ड की 10वीं की रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर करें चेक       PM Kisan 22nd Installment 2026: 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2-2 हजार रुपये, ऐसे चेक करें पैसे आए या नहीं       साइलेंट स्लीप एपिडेमिक क्या है, जो भारत में 45% लोगों की निंद उड़ा रहा?      

IND vs SA Final, T20 WC 2024: बारबाडोस में आज होगा खिताबी मुकाबला, लगातार जीत से भारत का हौसला है बुलंद, देखिए रिपोर्ट

IND vs SA Final, T20 WC 2024: आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का दिन आ ही गया. आज बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. मैच को लेकर भारतीय टीम बेहद उत्साहित और हौसलों को बुलंद कर रखी है.

IND vs SA Final, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 29 जून यानी आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय समय के अनुसार शाम के 8:00 बजे इस खिताबी मुकाबले की शुरूआत होगी और टॉस 7:30 बजे होगा. इस मैदान पर अब तक टूर्नामेंट के 8 मुकाबले खेले गए हैं. 

बता दें कि भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है. जबकि, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात दी है. भारतीय टीम अब तक सात मैच खेल चुकी है, जिसमें सात में से सात मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार आठ जीत का एक रिकॉर्ड बनने वाला है.

भारत की ओर से संभावित XI

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव
 
साउथ अफ्रीका की ओर से संभावित XI

क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नोर्टजे, तबरेज शम्सी

मैच के ऊपर बारिश का खतरा

इसके साथ ही मैच के ऊपर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से 9 बजे के बीच बारिश की संभावना लगभग 50 प्रतिशत जताई गई है. दोपहर 1 बजे के बीच बारिश की संभावना 30 फीसदी बताई गई है. यानी कि बारिश के खलल डालने की पूरी आशंका भी है. हालांकि, फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. यानी बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो फाइनल को अगले दिन खेला जाएगा. रिजर्व डे के दिन भी यदि मैच पूरा नहीं हो सका तो दोनों टीमों को विनर घोषित कर दिया जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप के अब तक 8 टूर्नामेंट हो चुके हैं. जानिए कब और कौन जीता- 

  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2007: भारत
  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2009: पाकिस्‍तान
  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2010: इंग्‍लैंड
  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2012: वेस्‍टइंडीज
  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2014: श्रीलंका
  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2016: वेस्‍टइंडीज
  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2021: ऑस्‍ट्रेलिया
  • टी20 वर्ल्‍ड कप 2022: इंग्‍लैंड

ये भी देखिए: IND vs BAN: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 50 रनों से दी करारी शिकस्त